चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत झप्पू मोड़ से तेलार जाने वाली ग्रामीण सड़क पर मंगलवार को 6 बजे के लगभग हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान चंद्रदीप गांव निवासी 43 वर्षीय सुदामा राम के रूप में हुई है। घायल सन्नी कुमार उनका पुत्र बताया जाता है।