सांगोद: सांगोद क्षेत्र में प्रतिबंध के बावजूद बेखौफ जल रही नोलाई, बेजुबान जीव आ रहे चपेट में
Sangod, Kota | Apr 22, 2026 सांगोद क्षेत्र से एक चिंताजनक तस्वीर सामने आ रही है, जहां ग्रामीण इलाकों में खेतों में आगजनी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। जानकारी के अनुसार, किसान फसलों की कटाई के बाद बचे अवशेषों को खत्म करने के लिए खेतों की नोलाइयों में आग लगा रहे हैं। लेकिन यह लापरवाही अब गंभीर खतरा बनती जा रही है. इन आगजनी की घटनाओं की चपेट में कई बेजुबान पशु और जीव आ रहे हैं।