अंबाह: बडफरा ईंट भट्टे पर दो पक्षों में विवाद, सरिये और डंडों से हमला, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
Ambah, Morena | May 10, 2026 बड़फरा ईंट भट्टे पर विवाद खूनी संघर्ष में बदला, सरिया-डंडों से हमले में तीन घायल। काम के दौरान अनिकेश और संतराम केवट ने गाली-गलौज के बाद नुरसन खान पर सरिया से वार किया। बीच-बचाव करने आए जान मोहम्मद और पिता इसराज खान भी हमले में घायल। तीनों का अस्पताल में इलाज जारी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।