नावकोठी: नावकोठी में बकरीद पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, शांतिपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील
नावकोठी में बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न करने के लिए पुलिस पदाधिकारी ने संयुक्त रूप से फ्लैग मार्च का आयोजन किया। इसमें थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने तथा उपद्रवी और असामाजिक तत्व के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने का संकेत दिया। इस अवसर पर थाना अध्यक्ष एवं बकरी सर्किल इंस्पेक्टर और अन्य पदाधिकारी शामिल थे।