बिशुनपुरा: अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, दो घायल
बिशुनपुरा थाना क्षेत्र के सरांग गांव निवासी कुलदीप सिंह का पुत्र निमेश कुमार एवं बलकरण सिंह का पुत्र नकुल सिंह शनिवार की देर शाम को मोटरसाइकिल दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए । इनमें निमेश कुमार को इलाज के लिए गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है , जिसका इलाज रविवार की सुबह सात बजे तक सदर अस्पताल में चल रहा है।