शामली: शामली के जिला अस्पताल में पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जागरूकता अभियान
Shamli, Shamli | May 13, 2026 बुधवार की शाम 5 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि जनपद के थाना आदर्श मंडी पुलिस ने आपरेशन सवेरा के तहत जिला अस्पताल शामली में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई। लोगों से सुरक्षित और स्वस्थ्य जीवन शैली अपनाने और नशा के प्रति समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करने की अपील की।