पिंड्रा: फूलपुर में हिट एंड रन में बाइक सवार की मौत, साथी को बीएचयू के ट्रामा सेंटर में किया गया भर्ती
फूलपुर थाना क्षेत्र के रामपुर ओवर ब्रिज के पास सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का बीएचयू ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जा शुरू कर दिया है।