दतिया नगर: राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त किए जाने क़े विरोध में कांग्रेस ने किया उपवास व धरना
दतिया जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कांग्रेस की राज्यसभा उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र कथित रूप से षड्यंत्रपूर्वक निरस्त किए जाने के विरोध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगदा के नेतृत्व में बुधवार को 11 बजे से शाम 4 बजे तक गांधी पार्क किला चौक पर उपवास धरना आयोजित किया गया । इस विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कांग्रेसी सम्मिलित हुए ।