कोटपूतली: कोटपूतली में पुलिस शहीद दिवस पर शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, एसपी ने किया नमन
Kotputli, Alwar | Oct 21, 2026
रिजर्व पुलिस लाइन कोटपूतली में पुलिस शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान एसपी सतवीर सिंह सहित पुलिस अधिकारियों और जवानों ने देश की रक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले पुलिसकर्मियों को याद कर उन्हें नमन किया।