कप्तानगंज: बड़हरा लक्ष्मीपुर, टोला सिकटिया में सड़क हादसे में एक अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव का पीएम करवाकर परिजनों को सौंपी
रामकोला से एक दुखद खबर सामने आई है... ग्राम पंचायत बड़हरा लक्ष्मीपुर टोला सिकटिया में पिकअप की टक्कर से 52 वर्षीय अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पहचान डॉक्टर दद्दन सिंह पटेल के रूप में हुई है। हादसे के बाद उन्हें जिला अस्पताल और फिर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम करवाया।