महिदपुर: महिदपुर विस में जल जीवन मिशन की बदहाली पर विधायक दिनेश जैन बोस ने सरकार को घेरा
महिदपुर क्षेत्रीय विधायक दिनेश जैन बोस ने अपने विधानसभा दौरे के दौरान जल जीवन मिशन के कार्यों में भारी अनियमितताओं को लेकर प्रदेश सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन का ढिंढोरा पीटने वाली मोहन यादव सरकार की हकीकत अब खुद उनके गृह जिले में सामने आने लगी है। विधायक ने आरोप लगाया कि गांवों में पेयजल व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। कई स्थानों प