जयसिंहनगर: चरका नाला अमझोर के पास दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम किया
जिले के जयसिंहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चरका नाला अमझोर के पास में एक्सीडेंट का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने शुक्रवार की शाम 7 बजे लगभग बताया कि अस्पताल तहरीर से सूचना प्राप्त हुई कि चरका नाला अमझोर के पास में एक्सीडेंट में एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई है। पुलिस ने मृतक की पहचान रामचरन पाव पुत्र धनुषधारी पाव के रूप की है।