मोतिहारी: फतूहां नवादा गांव के समीप तेल चोरी गिरोह के तीन पेसेवरों को पुलिस ने एक टैंकर के साथ किया गिरफ्तार
पुलिस को गुप्त सूचना मिला की ई.ओ.सी तेल पाईपलाईन से फतूहां नवादा गांव के पास कुछ चोर द्वारा तेल चोरी का प्रयास किया जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 पेशेवर चोर को एक टैंकर गाड़ी एंव चोरी में इस्तेमाल किये जाने वाले समान के साथ गिरफ्तार किया गया। जानकारी एसपी के द्वारा मंगलवार शाम करीब 04:43 बजे दिया गया।