मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में सनसनी: बच्ची के गले से ब्लेड मारकर लॉकेट छीना, बाजार में मची अफरा-तफरी
मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के व्यस्त बाजार इलाके में मंगलवार शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आई। पंजाब नेशनल बैंक के सामने बाइक पर पिता के साथ बैठी एक बच्ची के गले से बदमाश ने ब्लेड से लॉकेट काटकर फरार हो गया। इस दौरान बच्ची के गले में गंभीर चोट लग गई, जिससे काफी खून बहने लगा। जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम करीब साढ़े सात बजे बच्ची अपने पिता के साथ बाइक पर बैठी थ