चायल: थाना संदीपन घाट के पास ऑटो चालक की लाश मामले में नया मोड़, फेफड़े की बीमारी के चलते हुई मौत
संदीपन घाट थाने के सामने एक ऑटो चालक मंसूर अहमद की लाश मंगलवार रात मिली। परिवार ने हत्या की आशंका जताई, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बुधवार देर शाम सात बजे मौत फेफडों की बीमारी से होना सामने आया। पुलिस ने अब कोई एफआईआर दर्ज नहीं की है जिससे परिवार में कोहराम मच गया है। हालांकि, पुलिस अभी भी मामले की जांच पड़ताल में जुटी है!