किशनगढ़ बास: पेहल गांव में मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, पत्नी और ससुराल पक्ष पर जान से मारने की धमकी का लगाया आरोप
Kishangarhbas, Alwar | Aug 1, 2026
खैरथल जिले के पेहल गांव में शुक्रवार शाम एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइस के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतार लिया। दिनेश जाटव ने शनिवार सुबह 9:00 बजे बताया कि वह अपनी पत्नी से पिछले 3 सालों से चल रहे विवाद और मानसिक तनाव के कारण टावर पर चढ़ा था। आरोप लगाया कि उसका साला उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है।