बीरपुर: भवानंदपुर पंचायत में ग्राम सभा सह जनसुनवाई आयोजित, सोशल ऑडिट रिपोर्ट ग्रामीणों के बीच पढ़कर सुनाई गई
वीरपुर प्रखंड की भवानंदपुर पंचायत में शनिवार को दोपहर करीब बारह बजे सामाजिक अंकेक्षण के उपरांत ग्राम सभा सह जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अवकाश प्राप्त शिक्षक गंगा राम पासवान ने की, जबकि पंचायत के मुखिया दीपक कुमार ने ग्रामीणों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला।