नर्सरी से कक्षा-12 के बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिता का धूमधाम से शुभारंभ हुआ। विद्यालय प्रबंधक व जिला पंचायत सदस्य एडवोकेट भुजवीर सिंह यादव ने दीप प्रज्वलन कर आयोजन का उद्घाटन किया। प्रतियोगिताओं में 100-200 मीटर दौड़, नींबू-बोरा-जलेबी दौड़, स्लो साइकिल दौड़, मेढ़क दौड़ व रस्सा खींच जैसी विधाओं में बच्चों ने भरपूर उत्साह दिखाया। विजेताओं को पुरुस्कार मिले।