बीना: जेपी पावर प्लांट की राख के प्रदूषण से परेशान किसानों का तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन जारी
Bina, Sagar | May 23, 2026 जेपी थर्मल पावर प्लांट से भारी पर्यावरण प्रदूषण एवं स्वास्थ्य संबंधी परेशानी की विरोध में ग्राम हिन्नोद एवं जोध के किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से तहसील परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं। इस भीषण गर्मी में शनिवार को भी किसानों का धरना प्रदर्शन जारी है। लेकिन मौके पर कोई भी प्रशासनिक अधिकारी नहीं पहुंचा।