पीलीभीत: कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन में आयोजित हुआ गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम, पुलिस लाइन में राज्य मंत्री बलदेव सिंह ने ली सलामी
पीलीभीत जिले में शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर कलेक्ट्रेट और पुलिस लाइन परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री बलदेव सिंह पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पीलीभीत पहुंचे। कार्यक्रम के दौरान राज्य मंत्री बलदेव सिंह ने परेड की सलामी लेकर पुलिस लाइन में ध्वजारोहण किया।