पीलीभीत: गांव सिमराया में पुरानी रंजिश के चलते ग्रामीण पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला,हत्या प्रयास मामले में मुकदमा दर्ज
घुंघचाई थाना क्षेत्र गांव सिमराया निवासी ईश्वर दयाल ने 23 जनवरी पुलिस को दिए शिकायती पत्र में बताया।कि वह अपने खेत पर जा रहा था तभी गांव निवासी राजेंद्र पुरानी रंजिश के चलते उसको जाति सूचक गालियां देने लगा।ग्रामीण के विरोध करने पर दबंग ने धारदार हथियार से ग्रामीण को जान से मारने की नियत से हमला कर दिया था।शुक्रवार पुलिस ने हत्या प्रयास मामले मुकदमा दर्ज किया