नगड़ी: पुंदाग स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में लाया गया एक असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति
Nagri, Ranchi | Apr 18, 2026 पुंदाग स्थित सद्गुरु कृपा अपना घर आश्रम में एक असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति को लाया गया है। शनिवार दोपहर करीब एक बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया गया कि असहाय मंदबुद्धि व्यक्ति बड़ा तालाब के पास लावारिस हालत में घूमता मिला था, जिसे आश्रम की टीम ने रेस्क्यू किया। मेडिकल जांच के बाद उसे आश्रम में रखा गया और पहचान न होने पर उसका नाम गोविंद रखा गया।