बालोद: 10 जुलाई तक एग्री स्टेक पंजीकरण जरूरी, नहीं तो किसान समर्थन मूल्य पर धान बेचने से होंगे वंचित
Balod, Balod | Jul 8, 2026 खरीफ विपणन वर्ष 2026 27 में समर्थन मूल्य पर धान बेचने के लिए किसानों के लिए एग्री स्टेक (किसान आईडी) पंजीयन अनिवार्य कर दिया गया है। शासन ने इसके लिए 10 जुलाई अंतिम तिथि निर्धारित की है। ऐसे में किसानों के पास पंजीयन कराने के लिए अब केवल तीन दिन का समय बचा है। निर्धारित समय सीमा तक पंजीयन नहीं कराने वाले किसान समर्थन मूल्य पर धान नहीं बेच सकेंगे।