भभुआ: पिपरा गांव में धान ओसावन के दौरान 14 वर्षीय किशोर पर पंखा गिरने से हुई मौत
Bhabua, Kaimur | Dec 18, 2025 पिपरा गांव में धान ओसावन के दौरान पंखा 14 वर्षीय किशोर पर गिरने से मौत हो गई। गुरुवार को 10 बजे सदर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने बताया कि मृतक किशोर झारखंड के लातेहार जिला के चिपादोहर थाना क्षेत्र अंतर्गत केण गांव निवासी रामबली भुइया के 14 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार बताया जाता है। जो एक माह पूर्व रंजन कुशवाहा के यहां धान की कटनी करने के लिए परिवार के साथ आया था।