झांसी: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर ग्राम खेलार, सिमरावरी, बबीना कस्बा में पुलिस व पैरामिलिट्री फोर्स ने किया फ्लैग मार्च
Jhansi, Jhansi | Mar 16, 2024 आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराए जाने को लेकर झांसी पुलिस व प्रशासन ने कमर कस ली है। शनिवार को बबीना पुलिस ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ बबीना थाना क्षेत्र के ग्राम खेलार, सिमरावारी, बी.एच.ई.एल और बबीना कस्बा में फ्लैग मार्च किया है। फ्लैग मार्च और एरिया डोमिनेशन कर उनके द्वाराजनमानस में सुरक्षा का एहसास भी कराया गया है।