पीलीभीत: किसान विश्रामगृह भाकियू पंचायत में किसानों की समस्याओं पर गरजे नेता, संगठन की मजबूती पर जोर दिया
पीलीभीत मंडी समिति स्थित किसान विश्रामगृह में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की पंचायत जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। संचालन जिला महामंत्री नेमचंद वर्मा ने किया। पंचायत में प्रदेश अध्यक्ष पंडित राजपाल शर्मा और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरदार अजीत सिंह ने संगठन की समीक्षा कर गांव-गांव कमेटियां गठित कर संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया।