हरिद्वार: हर की पौड़ी पर खुलेआम कोल्ड्रिंग की बोतल में शराब पीते हुए पकड़ा गया युवक, स्थानीय लोगों ने सिखाया सबक
हर की पौड़ी पर देर रात एक युवक खुलेआम शराब पीते हुए पकड़ा गया। युवक गंगा किनारे कोल्ड्रिंग की बोतल में भरकर शराब पी रहा था। स्थानीय लोगों ने युवक को देखा तो वो छुटकर भागने लगा। मौके पर मौजूद भीड़ ने उसे पकड़ लिया। जमकर खूब खरी खोटी सुनाई। इसके बाद हर की पौड़ी चौकी पुलिस युवक को पड़कर ले गई और उसका संबंधित धाराओं में चालान कर दिया है। साथही सख्त हिदायत दी गई