शामली: लिसाढ़ गांव में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार बदमाश ने लूट की 2 वारदातों का किया खुलासा, 2 अन्य बदमाशों के नाम भी बताए
Shamli, Shamli | Mar 28, 2026 शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे अपर पुलिस अधीक्षक शामली सुमित शुक्ला ने लिसाढ़ गांव में हुई पुलिस मुठभेड़ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुठभेड़ में गोली लगने से घायल बदमाश से पूछताछ में जिले में हुई लूट की 2 वारदातों का खुलासा हुआ है और लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। बदमाश से मिली जानकारी के मुताबिक गिरोह में 2 अन्य बदमाश भी शामिल है।