ऊंचाहार: कंदराँवां में मंत्री मनोज पांडेय ने अधिकारियों को दिया अल्टीमेटम, कहा- जनता से खिलवाड़ करने पर जाना होगा जेल
ऊँचाहार से विधायक व खाध रसद एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने कंदराँवां गाँव में आयोजित जनचौपाल के दौरान अधिकारियों को सीधा अल्टीमेटम दे दिया, उन्होंने कहा कि जनता से खिलवाड़ करने वाले अधिकारियों को सस्पेंड नहीं सीधे जेल जाना होगा, जिसका वीडियो गुरुवार की सुबह सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।पदयात्रा के बाद मंत्री कंदराँवां गाँव पहुंचे हुए थे।