बरेली: इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी के रहने वाले व्यक्ति ने भाई पर लगाया मारपीट का आरोप
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के फरीदापुर चौधरी के रहने वाले व्यक्ति ने अपने भाई पर जमीनी विवाद में मारपीट का आरोप लगाया है ।जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना इज्जत नगर पुलिस से की है ।इज्जत नगर पुलिस ने मामले को गंभीरता से देखते हुए तत्काल मामले में छानबीन भी शुरू कर दि है। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वाले शख्स की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।