बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में दबंगों ने महिला को पीट-पीट कर दिया घायल
बारादरी थाना क्षेत्र के जोगी नवादा में दबंगों ने एक महिला को पीट-पीट कर घायल कर दिया। मामले की शिकायत महिला ने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।