बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर में शराब के रुपए न देने पर दबंगों ने युवक को जमकर पीटा
सुभाष नगर थाना क्षेत्र के फत्तेपुर में दबंगों ने शराब के नशे में एक युवक की पिटाई कर दी। मारपीट में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक ने बताया कि दबंगों द्वारा शराब के रुपए मांगे जा रहे थे मना करने पर जमकर बेरहमी से पीट दिया। पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्दी गिरफ्तार करके जाएगा।