चैनपुर: प्रेमनगर में तीसरे दिन भी छाया अंधेरा, जल्द लगेगा नया ट्रांसफार्मर
Chainpur, Gumla | Apr 26, 2026 चैनपुर प्रेमनगर स्थित बिजली ट्रांसफार्मर अत्यधिक लोड के कारण जल जाने से क्षेत्र में लगातार तीसरे दिन भी बिजली आपूर्ति ठप रही। ट्रांसफार्मर खराब होने से लगभग पाँच सौ से अधिक परिवार भीषण गर्मी में अंधेरे और परेशानी झेलने को मजबूर हैं। जानकारी देते रविवार सुबह आठ बजे बताया गया कि बिजली नहीं रहने से पेयजल संकट, मोबाइल चार्जिंग, बच्चों की पढ़ाई तथा दैनिक जीवन