जशपुर: बगीचा में भाजपाइयों ने झाल मुड़ी खाकर जीत का जश्न मनाया
पश्चिम बंगाल, असम और पांडुचेरी में मिली ऐतिहासिक जीत की खुशी में आज बगीचा बस स्टैंड में कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान झालमूड़ी का आयोजन किया गया, आतिशबाजी की गई और लोगों के बीच मिठाइयां बांटकर जीत का उत्सव मनाया गया। सोमवार की शाम करीब 6 बजे बगीचा बस स्टैंड में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक एकत्रित हुए, जहां जीत की खुशी में