भिनाय: खेड़ी टोल प्लाजा तोड़फोड़ मामले में मुख्य आरोपी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Bhinay, Ajmer | Jun 30, 2026 मंगलवार को शाम 4:00 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार भीनाय। खेड़ी टोल प्लाजा पर तोड़फोड़, मारपीट और कानून व्यवस्था भंग करने के मामले में भीनाय थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामले में परिवादी ईश्वर सिंह की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर मामले मे जांच शुरू कर दी है।