बीकानेर: कांग्रेस नेता सचिन पायलट बीकानेर पहुंचे, डूडी के परिजनों से मुलाकात कर शोक प्रकट किया
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट आज बीकानेर पहुंचे। उन्होंने हाल ही में दिवंगत हुए राजस्थान के दिग्गज किसान नेता स्वर्गीय रामेश्वर डूडी के निवास पर जाकर परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान विधायक सुशीला डूडी सहित परिवारजन मौजूद रहे। पायलट के साथ कई विधायक और कांग्रेस पदाधिकारी भी पहुंचे। डूडी को याद कर