देश के तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुड्डुचेरी के विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद बयाना में मंगलवार को दूसरे दिन भी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शहर के विभिन्न स्थानों पर आतिशबाजी की गई और मिठाई बांटकर एक-दूसरे को जीत की बधाई दी गई।