नानपारा: नवाबगंज में धूमधाम से निकल रहा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस, जयकारों से गूंजा क्षेत्र
नवाबगंज, बहराइच। नवरात्रि पर्व के समापन के बाद नवाबगंज क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस धूमधाम और उत्साह के साथ निकाले जा रहे हैं। विसर्जन जुलूस में शामिल श्रद्धालुओं के माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। विभिन्न स्थानों से निकल रहे जुलूसों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।