करतला: ट्रैक्टर की रफ्तार बनी काल, स्कूटी सवार युवक की मौके पर हुई दर्दनाक मौत, ट्रैक्टर खेत में जा घुसा
Kartala, Korba | Jun 22, 2026 कोरबा-शक्ति मुख्य मार्ग पर सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे ने सनसनी फैला दी। ग्राम तिलकेजा के आमापाली के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर CG11 AH 8945 ने स्कूटी सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क किनारे खेत में जा घुसा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ, जब शक्ति