मखदुमपुर: मखदुमपुर प्रखंड के चार पंचायतों में लगे सहयोग शिविर, 147 आवेदन प्राप्त
जिला प्रशासन के निर्देश पर मंगलवार को मखदुमपुर प्रखंड की चार पंचायतों—रामपुर, भैख, कोहरा एवं सोलहंडा में सहयोग शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याओं एवं योजनाओं के लाभ के लिए कुल 147 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 36 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन किया।उक्त जानकारी ज़िला प्रशासन ने मंगलवार की शाम 5 बजे दी।