शहर के व्यस्त सराफा चौक पर बुधवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने सड़क पार कर रही एक महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला के सिर में चोट आई। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल घायल महिला की मदद की और उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार की रफ्तार काफी तेज थी,जिसके कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।