बहरोड़: बहरोड़ में महन्त बालकनाथ योगी का भव्य स्वागत, पंचमुखी हनुमान मंदिर में किए दर्शन
Behror, Alwar | Apr 2, 2026 बहरोड़ कस्बे गुरुवार को दोपहर 1 बजे उस समय धार्मिक और राजनीतिक माहौल देखने को मिला, जब महन्त बालकनाथ योगी पहुंचे। अलवर के पूर्व सांसद और वर्तमान तिजारा विधायक बालकनाथ योगी ने यहां प्रसिद्ध पंचमुखी हनुमान मंदिर में पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की।उनके आगमन पर मंदिर कमेटी के सदस्यों ने जोरदार स्वागत किया।