जालौर: पंचों ने 55 परिवारों का हुक्का-पानी किया बंद, शादी समारोह और अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर लगाई रोक, एसपी से मिले
Jalor, Jalor | Jun 12, 2025 जालोर के सियाणा गांव में पंच-पटेलों ने माली समाज सुंदेशा के 55 परिवारों का हुक्का-पानी बंद कर दिया। चेतावनी दी कि किसी से शिकायत की तो समाज से बाहर कर दिया जाएगा और आर्थिक दंड भी लगाया जाएगा। पीड़ित ने एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। थानाधिकारी मोहनलाल ने गुरुवार सुबह 7 बजे बताया अभी तक रिपोर्ट नही आईं।