मरवाही: मरवाही अपहरण कांड के 3 फरार आरोपियों की तलाश तेज, पुलिस ने जनता से मांगी मदद
मरवाही के बहुचर्चित अपहरण कांड में पुलिस ने अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। लेकिन इस सनसनीखेज वारदात में शामिल तीन आरोपी अब भी फरार हैं। गौरेला-पेंड्रा-मरवाही पुलिस ने अब इन आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आम जनता से सहयोग की अपील की है।पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी आदतन अपराधी हैं ।