अरियरी प्रखंड के दर्जनों गांवों में जदयू के पूर्व विधायक व एनडीए प्रत्याशी रणधीर कुमार सोनी ने बुधवार 9 बजे जनसंपर्क अभियान चलाया। अभियान की शुरुआत जखौरा गांव से हुई और यह देवपूरी, सेहनौरा, भोजडीह, धनकौल, टेलडीह, हनुमानगंज, एफनी, कमलबीघा, लटकाना, बलरामबीघा, कुरौता, करीमाबीघा, बिशनपुर, बहादुरपुर व करकी गांव तक चला। इस दौरान ग्रामीणों ने विभिन्न समस्याएं रखीं।