हाथरस: कोतवाली हाथरस गेट के पोक्सो एक्ट के अभियोग में एक अभियुक्त को 3 वर्ष कठोर कारावास व ₹10,000 अर्थदंड की सजा
अवगत कराना है कि वर्ष 2021 में जनपद हाथरस की कोतवाली हाथरस गेट पर नाजिर मलिक पुत्र राजुद्दीन मलिक निवासी भगवन्तपुर हतीसा जनपद हाथरस के विरुद्ध नाबालिग से छेड़छाड़ सहित अन्य कई धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था। अभियोग की विवेचना तत्परता से गुणवत्ता कायम रखते हुए पूर्ण की गयी तथा आरोपी के विरूद्ध आरोप पत्र न्यायालय में प्रेषित किया गया।