कैलारस: मुरैना से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कैलारस में की छापेमारी, पैथोलॉजी लैब संचालक भागे, तीन लैब सील
कैलारस में मुरैना से आई स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापा मार कार्यवाही कर पैथोलॉजी लैबो को सील किया। जिसके चलते दीपक, बालाजी और आरोग्य तीन लैब को डॉ अजय गोयल ने सील किया। जानकारी देते हुए बीएमओ डॉ एस आर मिश्रा ने बताया की तीनो लैब के संचालक पहले से ही ताला डालकर चले गए थे। जिसकी चलते लैबों को सील किया गया है। यह कार्यवाही 13 नवंबर को दोपहर करीब 3:00 बजे की गई।