चायल: थाना संदीपन घाट क्षेत्र के महगांव गांव में ग्राउंड वायर में उतरे करंट से बकरी की हुई मौत, बड़ा हादसा टला
संदीपन घाट । थाना क्षेत्र के महगांव गांव में बुधवार शाम विद्युत पोल की ग्राउंड वायर में करंट उतरने से एक बकरी की मौत हो गई। घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। मुख्य मार्ग और नाले के किनारे लगे पोल से देर तक चिंगारी निकलती रही, जिससे बड़ा हादसा टल गया।ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई और व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की!