दहेज हत्या मामले में वांछित पति गिरफ्तार, भेजा गया जेल मिर्जामुराद। मिर्जामुराद पुलिस ने दहेज हत्या के एक मामले में वांछित आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बुधवार सुबह करीब 9 बजे मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी धनंजय तिवारी को उसके घर से गिरफ्तार किया।