बहोरीबंद: क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत देवरी एवं चरगवां में शिविर आयोजित, पशुपालकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी
क्षीरधारा ग्राम योजना के अंतर्गत कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार ग्राम देवरी एवं ग्राम चारगवां में पशुपालकों के हित में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। शिविरों में पशु स्वास्थ्य, पोषण, नस्ल सुधार एवं विभागीय योजनाओं की विस्तृत जानकारी देकर ग्रामीणों को जागरूक किया गया।